Viral video: नदी के तेज बहाव में डूबने से बचा व्यक्ति, उठक बैठक कर मांगी माफी, जानिए क्या है मामला

ऋषिकेश में एक व्यक्ति नदी में पानी के तेज बहाव में बहते बहते बच गया। जिसके बाद उस व्यक्ति ने नदी की तरफ झुककर माफी मांगी और उठक बैठक लगाया। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। नदियों के उफान पर आ जाने से लोगों की मुसीबतें बढ़ रही है। अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ जा रही है। इसी तरह का एक मामला ऋषिकेश से सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति नदी में पानी के तेज बहाव में बहते बहते बच गया। जिसके बाद उस व्यक्ति ने नदी की तरफ झुककर माफी मांगी और उठक बैठक लगाया। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

 Viral video rishikesh person saved drowning in strong current of the river, got up and apologized, know what is the matter

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में बीन नदी का जलस्तर बढ़ने से एक व्यक्ति नदी को पार कर रहा था। बहाव तेज होने से युवक काफी दूर तक बहता चला गया। इस बीच वह कोशिश करता रहा और किसी तरह वह किनारे लग गया। जैसे ही वह किनारे पहुंचा तो वह कान पकड़कर पहले उठक बैठक करने लगा और नदी की तरफ मुंह कर माफी मांगने लगा।

काफी देर तक वह यह सब कुछ करता रहा। उसके इस पूरी घटना को दूर खड़े लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये घटना सोशल मीडिया से लेकर ऋषिकेश के लोगों के बीच कौतुहल का विषय बना रहा। सोशल मीडिया में भी लोग इस घटना को अपने अपने तरीके से वायरल कर रहे हैं। इस तरह के वीडियो इन दिनों बरसात में सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं, लेकिन नदी के बहाव में बचने के बाद इस तरह माफी मांगना और शुक्रिया अदा करने का ये अजब गजब वीडियो है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+