IIT Roorkee की मेस से सामने आया वीडियो, वीडियो देखकर आ जाएगी घिन

IIT Roorkee Video: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के मेस से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद ही चौंकाने वाला है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि रसोई में चूहे बर्तनों में दौड़ रहे हैं। छात्रों ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया है कि उन्हें उत्तराखंड संस्थान के राधा-कृष्ण भवन के मेस में खाना पकाने के बर्तनों में चूहे मिले।

उन्होंने बताया कि उन्हें चावल की बोरियों, फ्राइंग पैन और छात्रों के लिए खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी से भरे बर्तनों में चूहे मिले। छात्रों ने बताया कि गुरुवार दोपहर जब वे दोपहर का खाना खाने के लिए मेस पहुंचे, तो उनमें से कुछ ने रसोई में जाकर देखा कि चूहे इधर-उधर भाग रहे हैं। इस बात ने छात्रों को चौंका दिया, क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें चूहों से दूषित भोजन खिलाया गया है।

IIT Roorkee campus

जैसे ही वीडियो संस्थान में फैला, सैकड़ों छात्र मेस के बाहर एकत्र हो गए और रसोई की दयनीय स्थिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि इसके बाद आईआईटी रुड़की प्रशासन की ओर से इस मामले पर बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने इस वीडियो को भ्रामक बताया है।

आईआईटी रुड़की ने आरोपों से इनकार किया है और एक बयान में वीडियो को भ्रामक बताया है। इसमें लिखा है, "राधा कृष्ण भवन मेस में हुई घटना की प्रारंभिक जांच के बाद, ये साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो छात्रों द्वारा बनाया गया था, जो देर रात मेस में घुसे थे।

फुटेज में मेस के बंद एरिया में चूहे दिखाई दे रहे हैं, जहां केवल खाली बर्तन और गैर-खाद्य पदार्थ रखे हुए थे। कोई भी खाद्य पदार्थ दूषित नहीं था। वीडियो स्थिति को गलत तरीके से पेश करने की एक जानबूझकर की गई कोशिश लगती है। संस्थान के प्रशासन ने कहा कि उन्होंने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+