Viral Video:भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी नेशनल हाईवे पर पहाड़ी का आधा हिस्सा टूटकर गिरा

Viral Video उत्तराखंड के चमोली में नेशनल हाईवे के ऊपर का पहाड़ गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ टूटने से यातायात प्रभावित हो गया है। वीडियो चमोली जिले में मलारी नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है जहां ऊपर का पहाड़ अचानक से टूटकर सड़क पर आ गिरा।

जोशीमठ मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाता के समीप पहाड़ी से भी एक बड़ा बोल्डर टूटने के चलते हाईवे बंद हो गया है। हाईवे बन्द होने से 17 गांव प्रभावित हुए है। बीआरओ के द्वारा हाईवे को खोलने का काम जारी है।

Viral Video chamoli hill collapsed fell on Malari National Highway connecting India-China border

उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रहे हैं। जिसमें कई जगह पहाड़ी गिरकर नीचे आ रहे हैं। इससे कई बार भारी नुकसान का साामना करना पड़ा है। बारिश के बाद चटक धूप की वजह से लैंडस्लाइड आसानी से हो जाता है।

मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भारत चीन सीमा को जोड़ता है। नेशनल हाईवे पर लाता से लगभग 20 किलोमीटर आगे पहाड़ का आधा हिस्सा टूटकर गिरा है। इससे नेशनल हाईवे बाधित हो गया है। बारिश के बाद पहाड़ों में चट्टानें टूटकर नीचे आ जाती हैं। जिससे सफर करना मुसीबतों भरा हो सकता है। ये घटनाएं ज्यादातर चटक धूप खिलने पर ही होती हैं।

बताया जा रहा है कि भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर में लाता से आगे पहाड़ी का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। गनीमत रहा कि उस समय यहां से कोई वाहन आवाजाही नहीं कर रहा था। अब बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+