Viral video: सांड की सवारी पड़ गई भारी, अब नौकरी से निकाल दिया गया
ऋषिकेश के तपोवन लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आधी रात को युवक को सांड की सवारी भारी पड़ गई है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। युवक ने वीडियो के लिए माफी भी मांगी है।

ऋषिकेश के तपोवन लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आधी रात को युवक को सांड की सवारी भारी पड़ गई है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। युवक ने वीडियो के लिए माफी भी मांगी है।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो जमकर वायरल
सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक युवक का वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमें युवक सांड पर सवारी करते हुए दिख रहा था। वीडियो आधी रात का था और युवक सड़क पर जोर जोर से कैलाशपति नाथ की जय बोलता नजर आता है। चिल्लाते हुए सांड की सवारी करते हुए दौड़ा रहा था। दावा किया जा रहा है कि वीडियो 5 मई का था।
राफ्टिंग कंपनी में काम करता युवक
जो कि तपोवन आनंदधाम आश्रम रोड़ का है। युवक ने नशे में सांड की सवारी की। जिस पर लोगों ने इस वीडियो को शूट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो युवक की पहचान नागेश के रुप में हुई जो कि एक राफ्टिंग कंपनी में काम करता है। जब युवक की पहचान हुई तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और युवक को सार्वजनिक तौर पर मांगी तक मांगनी पड़ी। इसके बाद कंपनी ने भी उसे नौकरी से निकाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications