Viral: थाने के निरीक्षण में पहुंचे डीएसपी, दरोगा से लगवाए पुशअप, अब उठ रहे सवाल, जानिए क्यों

पुलिस को फिटनेस के प्रति जागरुक करने और फिट करने के लिए अधिकारी कई बार निर्देशित करते और समझाते हुए नजर आते रहते हैं। लेकिन जब थाने में ही दरोगा पुशअप लगाए तो फिर उस पर सवाल खड़े होने लाजिमी है। ऐसा ही एक फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अपने अपने तरीके से कमेंट भी कर रहे हैं।

Viral: DSP arrived police station inspection, got inspector pushups, now questions raised, know why

सोशल मीडिया में उत्तराखंड पुलिस के एक दरोगा का फोटो जमकर वायरल हो रहा है। दावा है कि फोटो रुद्रप्रयाग जिले के थाना गुप्तकाशी का है। सोशल मीडिया मे जो फोटो वायरल की जा रही है कि उसके अनुसार डीएसपी रुद्रप्रयाग विमल रावत थाने में निरीक्षण के दोरान फिटनेस के नाम पर दरोगा से पुशअप लगवाने लगे।

ऐसे में इस फोटो पर सवाल खड़े करते हुए कहा जा रहा है कि फिटनेस थाने में नहीं पुलिस लाइन में देखी जाती है। जिस पर लोग कई तरह के सवाल भी खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सबको अपने रुतबे की धौंस जो दिखानी है। तो दूसरा यूजर इसे अनुशासन से जोड़ते हुए कह रहे हैं कि सिपाहियों के सामने एक अधिकारी का दूसरे अधिकारी से यह व्यवहार उत्तराखंड पुलिस के अनुशासन की हकीकत बयां करता हैं।

सीओ साहब,फिटनेस थाने में नहीं पुलिस लाइन में परखी जाती हैं। एक अन्य यूजर ने ​लिखा है कि डिप्टी एसपी साहब सिंघम बनने की चाह में आपको ये नहीं करना चाहिए था। तो कुछ यूजर इसका समर्थन भी करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि इसमें कुछ भी गलत नही है, फिट तो सभी को रहना चाहिए और अगर आप सुरक्षा बल में है तो फिर आप तो पब्लिक के लिए भी रोल मॉडल है।

सीओ गुप्तकाशी विमल रावत ने थाना गुप्तकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसी दौरान उन्होंने निरीक्षण के दौरान ही थाने के कार्मिकों की फिटनेस परखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी भी कराई। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरुक रहने के निर्देश दिये गये। इस दौरान थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+