लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के देहरादून दौरे के दौरान प्रोटोकॉल मानकों का उल्लंघन, DM देहरादून को नोटिस
Notice to Dehradun DM for violation of protocol standards: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के देहरादून दौरे के दौरान प्रोटोकॉल मानकों का उल्लंघन करने का मामला गरमाता जा रहा है। इसके लिए शासन ने देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।प्रकरण को लेकर शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रोटोकॉल मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।
12 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला देहरादून के दौरे पर रहे। जिसके लिए प्रोटोकॉल मानकों का उल्लंघन का मामला सामने आया है। जिस पर आईएएस अधिकारी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को शासन ने नोटिस भेजा है।

इसके अलावा देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल पर आरोप है कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को फोन पर उचित सम्मान जनक तरीके से जानकारी ही नहीं दी। सचिव विनोद कुमार सुमन ने डीएम को जवाब तलब किया है। डीएम देहरादून को लोकसभा अध्यक्ष के स्टाफ द्वारा दो दिन मोबाइल और टेलीफोन पर 7 फोन किए गए, लेकिन आरोप है कि उन्हें मीटिंग में व्यस्त होने की बात कहकर संतुष्ट जबाव नहीं मिला।
ये फोन मोबाइल और लैंडलाइन पर किए गए थे। 10 जून और 11 जून के मामले की जानकारी सीएम ऑफिस को दी गई थी। इसके बाद ही डीएम देहरादून ने कॉल बैक किया। आरोप है कि डीएम लोकसभा अध्यक्ष को रिसीव करने भी नहीं पहुंचे थे। शासन ने इस मामले में जिलाधिकारी से जवाब मांगा था। जिलाधिकारी देहरादून ने इसका जवाब दे दिया है।
बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बीते दिनों 12 जून को मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी में 127 वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान एलबीएस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को उन्होंने संबोधित भी किया था।
आरोप है कि इस दौरान देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की तरफ से लोकसभा स्पीकर को जो प्रोटोकॉल मिलने चाहिए थे, वो नहीं मिले। प्रोटोकॉल विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि लोकसभा सचिवालय ने शिकायत की है कि दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष को उचित सम्मान और निर्धारित शिष्टाचार नहीं दिया गया। इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भी 19 जून को पत्र जारी कर चिंता जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications