उत्तराखंड में शुरू हुआ सर्तकता सप्ताह, विभाग में 103 पद सृजित करने का सीएम ने किया ऐलान
उत्तराखंड में आज सोमवार से सर्तकता सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत हुई। भ्रष्टाचार के खिलाफ आयेाजित किज गए इस कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। 30 अक्टूबर से 05 नवंबर तक सतर्कता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यक्रम चलेगा।

इस मौके पर सीएम धामी ने सतर्कता विभाग में 103 नये पद सृजित किये जाने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि निगरानी विभाग की कार्यप्रणाली में प्रभावी सुधार के लिए निगरानी और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम भी गठित की जाएगी।
सचिवालय में सतर्कता सप्ताह के अन्तर्गत "भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें" कार्यक्रम में सर्तकता विधाग में 103 पदों के सृजन का ऐलान करते हुए बताया कि विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से और बेहतर बनाने उद्देश्य से सर्विलांस व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित की जा रही है।
सर्तकता सत्ताह कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलवाअई गई। इसके साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सतर्कता विभाग के कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों को ये सुनिश्वित करने के लिए कहा गया कि सर्तकता विभाग से जुड़े हुए सभी विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ समन्वय बनाते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करें।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभाग के लोागें को संबोधित करते हुए कहा
भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड हेतु की गई कार्रवाई के लिए विजिलेंस विभाग प्रत्येक माह दो बार रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध "ज़ीरो टॉलरेंस" की नीति को अपनाकर कार्य कर रही है। हम पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने हेतु संकल्पबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications