देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे युवक की हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, जानिए पूरी कहानी, क्या है सच
Dehradun news: देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक हवाई फायर कर मौके से भागने लगा। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को आरोपी के पास से देसी कट्टा भी मिला है।
घटना को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक व्यक्ति खुद के पैर में गोली लगने की बात कर रहा है, लेकिन इस तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई। जिस पर देहरादून पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि भ्रामक वीडियों व खबरें प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात की है।

पटेलनगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी चौकी पर सूचना मिली कि आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे किसी व्यक्ति ने फायर कर दिया है। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने पकड़ा हुआ था और कुछ लोगों द्वारा मारपीट की जा रही थी। पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो एक देसी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आयुष राठी पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी बिजनौर उत्तरप्रदेश उम्र 21 वर्ष को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो पता चला कि ये युवक आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था। वहां एक लड़का और एक लड़की का आपसी बातों को लेकर वाद विवाद हो रहा था, जिसमे ऑटो वाले व आसपास खड़े अन्य लोग लड़की की ओर से बीच बचाव करने लगे। शोर गुल सुनकर आयुष राठी भी मौके पर चला गया और बीच बचाव करने लगा।
तभी वहां खड़ी भीड़ ने आयुष राठी को लड़के का साथी समझ कर उसके साथ भी वाद विवाद किया। इस दौरान आयुष राठी पर हावी होने लगे जिस पर युवक ने बचाव में अपने पास रखा देसी कट्टा निकाल के हवा में फायर कर दिया। युवक द्वारा केवल हवाई फायर किया गया। पुलिस द्वारा जानकारी पर अज्ञात लड़की लड़की के आपसी विवाद का प्रकरण सामने आया। अभियुक्त आयुष राठी को उससे अवैध देसी कट्टा बरामद होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पुलिस जांच में युवक द्वारा किसी लड़की को छेड़ने व बुजुर्ग को गोली लगने से संबंधित तथ्य की पुष्टि नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications