VIDEO: भारी बारिश से पानी-पानी हुआ दून, लोगों ने पूछा- नदी में रोड या रोड में नदी, ये कैसी स्मार्ट सिटी ?

उत्तराखंड की राजधानी में बुधवार को कुछ घंटों की बारिश से देहरादून पानी-पानी हो गया है। रिस्पना रोड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें गाड़ियां पानी के बीच में तैरती हुई नजर आ रही है।

उत्तराखंड की राजधानी में बुधवार को कुछ घंटों की बारिश से देहरादून पानी-पानी हो गया है। रिस्पना रोड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें गाड़ियां पानी के बीच में तैरती हुई नजर आ रही है। जिस पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि नदी में रोड या रोड में नदी तो कुछ यूजर इसे स्मार्ट सिटी की स्मार्ट सड़कें बता रहे हैं।

VIDEO viral dehradun waterlogged due to heavy rains traffic jam people asked smart city is this?

मानसून में देहरादून की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गई। घंटो देहरादून में जाम की स्थिति बनी रही। सबसे बुरा हाल रिस्पना रोड का बना रहा। यहां सड़कों में पानी भर जाने से घंटो गाड़ियां रेंगती रहीं। इतना ही नहीं कई जगह गाड़ियां जाम में फंसे रहीं। आधे घंटे कि बारिश से अजबपुर, रेलवे स्टेशन, फ्लाई ओवर के पास भारी जाम लग गया।

कई जगह नदी नाले उफान पर आने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मसूरी शहर में भी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त होने की सूचना है। बारिश से मालरोड तालाब बन गया। जिससे पैदल चलने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है।

Recommended Video

    भारी बारिश से पानी-पानी हुआ दून, लोगों ने पूछा- नदी में रोड या रोड में नदी, ये कैसी स्मार्ट सिटी ?

    उधर देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने रिस्पना से बंजारावाला, कारगी चौक, जोगीवाला, 6 नंबर पुलिया, सहत्रधारा क्रॉसिंग , सर्वे चौक, परेड ग्राउंड, राजपुर रोड, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए। बंजारावाला में धीमी कार्य प्रगति पर यूयूएसडीए ,उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए नाराजगी व्यक्त की। रिस्पना से बंजारावाला जोगीवाला तक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अधिकारियों को कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+