Uttarakhand viral video: बरसाती नाले को पार करते हुए पलटी बस, 35 सवारियों को जेसीबी से कराया गया रेस्क्यू
Viral Video एक वीडियो सोशल मीडिया में नैनीताल जिले का वायरल हो रहा है। जिसमें एक साथ कई गाड़ियां नाले को पार कर रही हैं। लेकिन एक बस नाले को पार करते समय पलट गई। जिसमें सवार 35 सवारियों को रेस्क्यू किया गया।
उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। इसके साथ ही लोगों के लिए यात्रा करना बड़ा मुश्किल हो रहा है। जान जोखिम में डालकर लोग सड़कों को पार कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में नैनीताल जिले का वायरल हो रहा है। जिसमें बरसाती नाले को पार करते हुए एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे अफरा तफरी मच गई और जेसीबी की मदद से लोगों को रेस्क्यू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर नेशनल हाईवे 309 पर 35 यात्रियों को लेकर आ रही निजी बस नाला पार करने के दौरान पलट गई। हालांकि बस में सवार सभी सवारियों को सकुशल बचा लिया गया। धनगढ़ी नाले को पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। नाले को एक के बाद दूसरी बस पार कर रही थी।
पहली बस तो आसानी से पार हो गई, लेकिन दूसरी अनियंत्रित होकर पलट गई। जैसे ही बस पलटी चीख पुकार मच गई। आनन फानन में जेसीबी को मौके पर लाया गया। जिसकी मदद से यात्रियों को रेस्क्यू किया गया और सुरक्षित बचाया गया।
VIDEO | A bus carrying passengers overturned at an overflowing drain in Uttarakhand's Nainital amid heavy rainfall earlier today. pic.twitter.com/zwtG77zyrk
— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2023
स्थानीय लोगों का कहना है कि धनगढ़ी में बरसाती नाला हर बार परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। जैसे ही भारी बारिश होते ही लोगों में इसको लेकर डर पैदा हो जाता है। इस नाले पर एक पुल की मांग उठ रही है। फिलहाल यहां पर जेसीबी को तैनात किया गया है। जो कि नाले के बढ़ते ही एक्टिव हो जाती है। बरसाती नाले से पानी का जलस्तर बढ़ जाता है और गाड़ियां सड़क को पार नहीं कर पाती।
जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ड्राइवर का कहना है कि पानी का जलस्तर बढ़ने से पानी के बीच बड़ा पत्थर नजर नहीं आया और बस आगे जाकर पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और यात्रियों को मामूली सी चोट लगी। जिन्हें रेस्क्यू कर अपने घरों को भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications