Video: दो फीट बर्फ में दस किमी पैदल चलकर दूल्हे के साथ पहुंचे बाराती, जमकर हुआ डांस, यहां ऐसे हुई अनोखी शादी
दो फीट बर्फ गिरी हो और बारातियों को दुल्हे के साथ 10 किमी पैदल चलना पड़े। सोचिए ऐसी शादी में जाने का मौका मिले, तो कैसा लगेगा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मौरी ब्लॉक में इंडियन आर्मी में कार्यरत नवीन चौहान की शादी नम्रता के साथ तय हुई। लेकिन बारात चलने से पहले ही दो फीट बर्फ गिर गई।

बावजूद इसके बाराती बर्फ मेंं ही दस किमी पैदल चलकर दुल्हन को लाने निकल पड़े। रास्ते में जमकर डांस किया और दूल्हे को भी खूब नचाया। इसके बाद दुल्हन के घर पहुंचकर भी खूब रासो डांस हुआ। बाद में दुल्हन को विदाकर दूल्हे के घर ले आए। इस पूरी शादी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बारातियों का उत्साह देखते ही बनता है।
Recommended Video
उत्तराखंड में इन दिनों प्रकृति जमकर मेहरबान नजर आ रही है। आए दिन बर्फबारी और बारिश से मौसम सुहावना हो रखा है। हालांकि ऐसे मौसम में पहाड़ के लोगों के लिए अपने जरूरी काम निपटाने में भी काफी मुसीबतें आ रही हैं। इसी तरह का एक मामला उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मोरी ब्लॉक का सामने आया है। नवीन की शादी नम्रता से तय हुई। बारात के दिन ही दो फीट बर्फबारी हो गई।
लेकिन बारातियों ने बर्फ में भी पैदल चलकर बारात के सारे रीति रिवाज पूरे करवाए और दस किमी पैदल चलकर दुल्हन लेने पहुंचे। फेरे और सारी परंपरा को निपटाने के बाद बर्फ में ही सभी बाराती जमकर डांस करते हुए दुल्हन को लेकर आए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बर्फबारी पहाड़ी वेश भूषा के साथ बारातीयों ने खूब मजे किए।
मौरी के ग्राम हड़वाड़ी से नवीन चौहान की बारात जब पैदल ही दस किमी तक चली तो हर कोई उत्साह के साथ बारात के जश्न को मनाता दिखा। शादी समारोह में दूर दराज हिमाचल प्रदेश के डोडरा कवार से भी लोग आए थे। जो अपने वेश भूषा और पहाड़ी कल्चर को दिखाते हुए नृत्य करते दिखे। इस बीच सभी ने दूल्हा दूल्हन को आशीर्वाद दिया और इस खास शादी के गवाह बने। नवीन चौहान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के निवासी हैं, वर्तमान में नवीन चौहान इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
दो फीट बर्फ गिरी हो और बारातियों को दुल्हे के साथ 10 किमी पैदल चलना पड़े। सोचिए ऐसी शादी में जाने का मौका मिले, तो कैसा लगेगा। वीडियो उत्तरकाशी के मोरी का है.. pic.twitter.com/l1DWftzxOB
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) February 6, 2024












Click it and Unblock the Notifications