Tiger Video: कुमाऊं के प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर के गेट से गुजरा बाघ, सामने खड़ा था युवक, जानिए फिर क्या हुआ
उत्तराखंड में बाघ व गुलदार का आवासीय इलाके में दस्तक लगातार बड़ती जा रही है। इस बीच कुमाऊं के प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति सड़क से गेट की तरफ जाता हुआ नजर आ रहा है।

इस बीच वह व्यक्ति अचानक रूककर पीछे हो जाता है। अचानक आगे से बाघ सड़क पार करता हुआ दिख रहा है। साफ है कि सड़क पर चल रहे युवक ने पहले बाघ को आते हुए देख लिया होगा। इसी वजह से उसके कदम पहले रुकते हैं फिर वह पीछे हो जाता है। जिसके बाद बाघ आसानी से सड़क पार कर देता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमाऊं के प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर के पास का ये वीडियो है। रामनगर-रानीखेत रोड पर स्थित गर्जिया मंदिर के मुख्य द्वार के सामने गुजर रहे एक युवक के सामने से बाघ गुजर गया। युवक ने पहले ही बाघ को देख कर पैर वापस मोड़ लिए। और अगले ही पल बाघ सामने से गुजर गया।
अगर युवक सीधे चल रहा होता तो हो सकता कि बाघ से सामना होता। जिससे किसी तरह की कोई घटना हो सकती थी। यह मंजर देख आस पास मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गयी। और वो भी इधर उधर निकल लिए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गया। हाल ही में कार्बेट टाइगर रिज़र्व में बाघ के हमले में कई लोग जान गवां चुके हैं। कार्बेट के ये बाघ रिखणीखाल व नैनीडांडा इलाके में भी दहशत फैलाएं हुए हैं।
Imagine, you are passing through a deserted road and a tiger comes in front of you. What will you do then?
Will you face it or do what this youth did in this video?
This incident took place at Girija Mata temple located near Ramnagar, Nainital. pic.twitter.com/UMtoLIuDHg
— Uttarakhand (@UttarakhandGo) December 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications