नेशनल हाईवे पर मोटर साईकिलों पर रैश ड्राइविंग व स्टंट बाइकिंग का वीडियो वायरल दून पुलिस ने ऐसे उतारी खुमारी

सोशल मीडिया पर मशहूर होने और लाइक्स के साथ ही अपने सब्स्क्राइबर बढ़ाने के लिए आज कल युवा किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। जिसमें वे कई बार अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। ऐसे ही कुछ युवाओं की दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर मशहूर होने की खुमारी उतारी है।

जो कि नेशनल हाइवे पर स्टंट बाइकिंग कर रहे थे। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई की। स्टंट बाइकिंग में दोनों बाइकों को एमवी एक्ट में सीज किया और लड़कों पर कार्रवाई की गई।

Video rash driving stunt biking motorcycle National Highway went viral Doon Police brought situation under control like this

कोतवाली डोईवाला से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 युवको द्वारा नेशनल हाईवे पर मोटर साईकिलों पर रैश ड्राइविंग व स्टंट बाइकिंग की जा रही थी, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने वीडियो में दिख रहे युवकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

जिस पर डोईवाला पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रही दोनो मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उनका रजिस्ट्रेशन नम्बर क्रमश: यू0के0-07-एफक्यू-5911 यामाहा आर-15 व यू0के0-17-यू- 8159- यामाहा आर-15 होना ज्ञात हुआ। बाइक स्वामियों के संबंध में जानकारी करने पर दोनों बाइके सुमित पुत्र मुनेश निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 21 वर्ष तथा सत्यम सैनी पुत्र यशवीर सैनी निवासी नौका दूधली रोड थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र: 21 वर्ष के नाम पर रजिस्टर्ड होना प्रकाश में आया।

जिस पर पुलिस द्वारा वीडियो मे दिख रहे उक्त दोनो वाहन चालको के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें थाने पर लाया गया तथा दोनो बाईको को एमवी एक्ट में सीज किया गया, साथ ही भविष्य में इस प्रकार के कार्यों की पुनरावृत्ति न करने के संबंध में सख्त चेतावनी दी गई।

विवरण वाहन चालक :-

  • सुमित पुत्र मुनेश निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष।
  • सत्यम सैनी पुत्र यशवीर सैनी निवासी नौका दूधली रोड, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+