Video: केदारनाथ में मौनी बाबा से राहुल गांधी ने किया संवाद, बिना बोले खोले राहुल के राज, दिए मंत्र, जानिए क्या
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन की केदारनाथ की धार्मिक यात्रा कर लौट चुके हैं। लेकिन वे इस यात्रा में साधु संतों से आशीर्वाद और मंत्र लेकर लौटे हैं। इस बीच राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। जिसमें राहुल मौनी बाबा के साथ कुटिया में बैठकर संवाद कर रहे हैं। बाबा ने राहुल को कहा कि डरो मत, भय मन का वहम है। केदारनाथ से लौटने के एक हफ्ते बाद राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का एक वीडियो एक्स पर अपलोड किया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राहुल केदारपुरी में मौनी बाबा की कुटिया में बैठे हैं और उनसे प्रश्न कर रहे हैं। इन प्रश्नों के उत्तर बाबा लिखकर दे रहे हैं। मौनी बाबा सालों से मौन व्रत धारण किए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। एक्स पर राहुल ने लिखा है कि भय मन का वहम है। केदारनाथ में मौनी बाबा से डरो मत का रहस्य और उनकी वर्षों की तपस्या को नजदीक से जाना।
इस दौरान राहुल गांधी ने कुटिया में मौनी बाबा के साथ भोजन भी किया। बाबा से राहुल ने पूछा कि आपने 11 साल मौन क्यों रखा, मौनी बाबा ने लिखा, ये तो केदार बाबा ही जानें। 11 साल न बोलने के बाद आप में क्या बदलाव दिखा। बाबा ने लिखा, सब केदार बाबा की मर्जी।
बाबा ने लिखा आप मेरे पास नहीं आए, केदार बाबा आपको यहां लेकर आए हैं। राहुल ने जबाव दिया, हां, मैं जानता हूं। बाबा ने इशारों में राहुल को खाने के लिए पूछा, राहुल ने हां कहा। पास में बैठे एक बाबा कुटिया में तवे पर रोटी सेक रहे हैं। राहुल ने ये रोटी खाई।
इस बीच राहुल ने फोन पर मौनी बाबा को प्रियंका की तस्वीर दिखाते हैं। वह उनसे कहते हैं, यह देखिये मेरी बहन है ये। बाबा राहुल की पीठ पर जोर-जोर से हाथ रखते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हैं। राहुल उनसे पूछते हैं, भय को कैसे देखते हैं, मौनी बाबा ने लिखा, भय मन का वहम है।
कुटिया में रह रहे एक अन्य बाबा ने कहा, इंसान शांत रहे तो अहंकार अपने आप मर जाता है। इस वीडियो में राहुल की केदारनाथ यात्रा के कुछ अंश दिखाए गए हैं। इनमें आदि शंकराचार्य की पूजा करने, भंडारे में लोगों को खाना परोसने, दर्शन करके केदारनाथ मंदिर से बाहर निकलते समय की तस्वीरें शामिल की गई हैं।
वीडियो के अंत में राहुल मौनी बाबा के करीब बैठे हैं और राहुल ने पूछा कि क्या आप अब भी जाप करते हो, बाबा ने लिखा केदारनाथ की कृपा से मन में जाप करता हूं।
"भय मन का वहम है!"
केदारनाथ में 'मौनी' बाबा से 'डरो मत' का रहस्य, और उनकी वर्षों की तपस्या को नज़दीक से जाना। pic.twitter.com/CSIhFVNFG6
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 13, 2023












Click it and Unblock the Notifications