Video: सड़क पर चारपाई डालकर बनाई रील, देहरादून पुलिस ने पहुंचाया जेल
देहरादून में सड़क पर चारपाई डालकर रील बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों की पहचान कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सोशल मीडिया के इस दौर में लाइक्स और कमेंट पाने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं। कई लोग अलग तरह के वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान तक की परवाह तक नहीं करते साथ ही कई बार दूसरों को भी परेशानी में डाल देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला देहरादून से सामने आया है। जहां कुछ युवक ने भीड़ भाड वाली ट्रैफिक के समय सड़क पर चारपाई डालकर रील बनाने की कोशिश की।
Recommended Video
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पटेलनगर इलाके की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की सूचना मिली। इस वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा शिमला बायपास रोड में सेंड ज्यूड चौक पर सड़क के बीच चारपाई डालकर वीडियो बनाता हुआ नजर आया।
जिससे ट्रैफिक को भी अवरुद्ध करते हुए अपनी जान को भी जोखिम में डाला जा रहा था। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान गौरव कश्यप निवासी सेवला कला थाना पटेल नगर और अब्दुल शमी निवासी तेल पर चौक मेहुवाला थाना पटेल नगर के रुप में हुई है।
देहरादून में सड़क पर चारपाई डालकर रील बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों की पहचान कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। pic.twitter.com/TWKrUBY604
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) October 8, 2023












Click it and Unblock the Notifications