उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, केदारनाथ पुनर्निर्माण को लेकर कही ये बात

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन किए। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बता दें कि उपराष्ट्रपति दो दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इससे पूर्व गुरुवार को उन्होंने गंगोत्री धाम के दर्शन और पूजा अर्चना भी की।

 Vice President Jagdeep Dhankhar visited Kedarnath and Badrinath, said this about the reconstruction of Kedarnath

आज सुबह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके पहुंचते ही यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ में विशेष पूजा अर्चना की और तीर्थ पुरोहितों का अभिवादन किया। केदारनाथ में पूजा अर्चना के बाद वे बदरीनाथ धाम पहुंचे।

भगवान बदरी विशाल के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर करीब तीन घंटे तक जीरो जोन में तब्दील किया गया। धाम में अभिषेक पूजा के बाद सुबह आठ बजे आम यात्रियों की आवाजाही बंद की गई थी। यात्रियों को मंदिर में जाने की अनुमति दी गई।

गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर देहरादून पंहुचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। दोपहर बाद में सपत्नीक गंगोत्री धाम पहुंचे और ​पहले जलधारा की विशेष पूजा और फिर मंदिर में चरण पादुका की विशेष आरती की।

उपराष्ट्रपति गंगोत्री के दर्शन कर काफी प्रसन्न नजर आए। एक्स पर उन्होंने लिखा कि यहां की पवित्रता और मनोहर सुंदरता नौसर्गिक सुख की अनुभूति कराती है। मां गंगा अपने निर्मल जल से सभी की प्यास बुझाती रहें, सबको को जीवन देती रहें यही प्रार्थना है। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ यात्रा को लेकर भी एक्स पर अपने भाव व्यक्त किए।

उन्होंने लिखा कि गढ़वाल हिमालय की गोद में, मंदाकिनी के तट पर केदारनाथ धाम में सदाशिव के दर्शन कर मन अभिभूत हो गया। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण से मंदिर परिसर की सुगम्यता और सुंदरता में हुई वृद्धि सराहनीय है। भक्तहितकारी और दया के सागर शिव सभी देशवासियों को सुख और समृद्धि प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+