उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की गंगोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना, कल बद्री-केदार के भी करेंगे दर्शन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। जो देहरादून में सुबह 11:20 बजे जीटीसी हेलीपैड पर उतरे। उपराष्ट्रपति का उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने स्वागत किया।
यहां कुछ देर वीआईपी लाउंज में विश्राम के बाद दोपहर हेलीकॉप्टर से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए।

जो हर्षिल हैलीपैड पर उतरने के बाद कार से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। उनके साथ राज्यपाल भी मौजूद रहे। यहां घाट पर मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने उपराष्ट्रपति और राज्यपाल की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में उपराष्ट्रपति और राज्यपाल की पूजा अर्चना के बाद स्थानीय पंडा समाज, पुरोहित और प्रशासन ने उपराष्ट्रपति और राज्यपाल का सम्मान भी किया और स्थानीय उत्पाद भेंट किए।
इस दौरान जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शाम को गंगोत्री दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति आज देहरादून में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद कल शुक्रवार सुबह 7:15 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाएंगे। वहां से फिर बदरीनाथ के दर्शन करने जाएंगे और दोपहर में उपराष्ट्रपति वापिस राजभवन आएंगे। कल दोपहर 1:30 बजे वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित बैठक में प्रतिभाग करेंगे । कल रात 8:30 बजे वापिस दिल्ली लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications