मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन सड़क में पलटा, यूपी के कासगंज से आए थे 18 श्रद्धालु
मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा वाहन पिथौरागढ़ हाईवे पर ककराली गेट के पास रेलिंग से टकराकर सड़क में पलट गया। जिससे अफरा तफरी मच गई।
हादसे की वजह ओवरटेकिंग बताई जा रही है। वाहन के पलटने के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

सभी श्रद्धालु यूपी के जिला कासगंज के आपस में रिश्तेदार और परिचित हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वह कासगंज से दोपहर स्टेशन पर पहुंची मेला स्पेशल ट्रेन से आए और नगर से मैक्स वाहन में बैठ कर मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पिथौरागढ हाइवे पर ककराली गेट तड़ागी पेट्रोल पंप के पास मैक्स का चालक मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं को लेकर ठूलीगाड़ को जा रहा था। इस बीच श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस के आगे जाने पर मैक्स चालक ने ओवर टेक करने का प्रयास किया।
इस पर मैक्स का पिछला हिस्सा बस से टकरा गया और मैक्स रेलिंग तोड़कर सड़क में पलट गई। इससे मैक्स सवार 18 श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। वहां पर मौजूद लोगों ने गाड़ी से लोगों को बाहर निकाला। पुलिस को भी सूचना दी गई। इस बीच कुछ गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटे। घायलों मेें कासंगज निवासी सुशीला देवी (55) , दिनेश राजपूत (35) , मानवती( 60 ) , रामबेटी(50) , कृष्णा ( 8 ) , रुबी (32) , राकेश( 34) वर्ष , शिखा (14 ), वंशिका (14) का इलाज किया गया। सीएमएस ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। उनकी हालत में सुधार है।












Click it and Unblock the Notifications