Vande Bharat Train: देहरादून-दिल्ली ट्रेन का कल शुभारंभ, जानिए शेड्यूल, स्टॉपेज और सुविधाएं

देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का 25 मई शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वर्चुअल शुभारंभ करने जा रहे हैंं। 25 मई को सुबह 11 बजे वंदे भारत ट्रेन को देहरादून से हरी झंडी दिखाई जाएगी।

Vande Bharat Train: Dehradun-Delhi train launch 25 may know schedule, stoppages and facilities

25 मई यानि कल देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वर्चुअल शुभारंभ करने जा रहे हैंं। 25 मई को सुबह 11 बजे वंदे भारत ट्रेन को देहरादून से हरी झंडी दिखाई जाएगी।

सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी
रेलवे ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ट्रेन 28 मई से विधिवत शुरू हो जाएगी। जो कि बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं।

यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी
ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार तक ही जाएगी। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी।

ये है सुविधाएं
सभी वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित हैं और उनमें स्वचालित दरवाजे हैं। वंदे भारत ट्रेन के चेयर को 180 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है। ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टॉयलेट हैं। इसमें पावर बैकअप का भी इंतजाम है। इसमें रोकने के लिए चेन की जगह बटन का इस्तेमाल किया जाता है।

Recommended Video

      Vande Bharat Express Train की Rajasthan को मिली सौगात, Delhi से Ajmer होगा रूट | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+