उत्तराखंडः कोरोना वायरस के मिले नए तीन मरीज, संख्या पहुंची 10

हल्द्वानी। देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भारत के सभी राज्यों से कोई न कोई कोरोना का नया मामला सामने आ रहा है। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। हल्द्वानी लैब से यूएस नगर के तीन मरीजों की देर रात में रिपोर्ट आई, जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। इन नए तीन मरीजों के साथ अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 10 पहुंच गई है।

uttrakhand three new coronavirus case reported

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीनों कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में पिछले तीन दिन से किसी भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नही हुई थी। लेकिन गुरुवार को अचानक तीन नए मामले सामने आने के बाद पॉजिटिव का आंकड़ा अचानक बढ़ गया है।

दो दिन में 477 नए डॉक्टरों का चयन
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए उत्तराखंड सरकार ने डॉक्टरों की भर्ती युद्धस्तर पर शुरू कर दी है। पिछले दो दिन में प्रदेश की सरकार ने 477 नए डॉक्टरों का चयन किया है। सरकार काफी लंबे समय से राज्य में डॉक्टरों की भर्ती की कोशिश कर रही थी। इसके तहत 502 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी।

पहले चरण में कराए गए साक्षात्कार के आधार पर कुल 201 डॉक्टरों का चयन किया गया था। लेकिन अस्पतालों में और डॉक्टरों की जरूरत को देखते हुए वेटिंग के आधार पर 276 नए डॉक्टरों का चयन किया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते दुनिया के 181 देशों में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 10 लाख के पार हो गया है। वहीं, इस महामारी के चलते 51 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+