Uttarkashi: टनल हादसे में फंसे मजदूरों का फिर लंबा होगा इंतजार, छठे दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन से आई ये बड़ी खबर

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल हादसे में फंसे 40 मजदूरों का बाहर निकलने का इंतजार ओर बढ़ता जा रहा है।जिस तरह से टनल के अंदर काम चल रहा है। उससे अब पूरा काम होने में दो से तीन दिन लगने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच अमेरिकी ऑगर मशीन से की जा रही ड्रिलिंग करते हुए पांचवां पाइप फंस गया था। बताया जा रहा है कि पाइप के आगे ​कोई मशीन या बोल्डर लग सकता है। जिससे कई देर तक काम रुका रहा। इस बीच बैकअप प्लान पर भी काम​ किया जा रहा है। ऑगर मशीन से 900 एमएम व्यास के करीब करीब 10 से 12 पाइप डाले जाने हैं।

Uttarkashi Workers trapped tunnel accident wait again long time big news rescue operation sixth day.

बता दें कि टनल के अंदर जहां पर मजदूर फंसे हैं वो जगह 70 मीटर दूर है। रेस्क्यू टीम को करीब 70 मीटर की स्कैप टनल तैयार करनी है। कल से अब तक करीब 5 पाइप डाले गए हैं। इस तरह से अब तक करीब 30 मीटर तक स्कैप टनल तैयार की जा चुकी है। लेकिन अब पाइप के आगे जो मशीन या बोल्डर आया है। इसे कैसे ब्रेक किया जाए। इस पर जल्दी फैसला लेना होगा।

6 दिन से टनल में फंसे मजूदरों का भी अब सब्र जबाव देता जा रहा है। जब भी मजदूरों से पाइप के जरिए बात की जा रही है तो वे अपने परिजनों से यही कह रहे हैं कि हमें बाहर निकालो। अंदर आने वाले दिनों में हालात खराब हो सकते हैं। अंदर फंसे मजदूरों के परिजन बाहर बैठकर इंतजार कर रहे हैं और बार-बार भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। परिजनों को भी गांव या घर में बार-बार अपडेट देकर सूचित करना पड़ रहा है।

दिवाली के दिन उत्तरकाशी के यमुनोत्री मार्ग पर सिलक्यारा में बन र​ही निर्माणाधीन टनल में सुबह भूस्खलन होने से 40 मजदूर अंदर फंस गए। ये मजदूर अपनी शिफ्ट पूरी कर बाहर आ रहे थे। तब से मजदूर टनल के अंदर फंसे हुए हैं। दो बार मशीनों से स्कैप टनल बनाते समय रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया है। ऐसे में अब अंदर फंसे मजदूरों और बाहर परिजनों का सब्र टूटता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+