उत्तरकाशी के श्रीकंठ ट्रैक पर लापता हुआ ट्रेकर 40 घंटे बाद रेस्क्यू,पत्थर के नीचे काटी रात,सुनाई आपबीती
उत्तरकाशी के झंडा बुग्याल-श्रीकंठ ट्रैक पर लापता ट्रेकर को एसडीआरएफ ने 40 घंटे के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। जो कि दो नवंबर को धराली से झंडा बुग्याल-श्रीकंठ ट्रैक पर निकलने के बाद लापता हो गए थे। अन्य 04 ट्रेकर्स भी बेस कैम्प के पास सुरक्षित मिल गए थे।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार टीम को सूचना प्राप्त हुई कि 05 ट्रैकर 02 नवंबर 2024 को धराली से झंडा बुग्याल-श्रीकंठ ट्रैक पर गए थे। जिसमें झण्डा बुग्याल-श्रीकंठ ट्रेक पर बेस कैम्प के ऊपर चांदू झण्डा के आप-पास में एक स्थानीय व्यक्ति सुमित पंवार, ग्राम- सेंज लापता हो गया है।

अन्य 04 ट्रेकर्स जो श्रीकंठ कैंप से 300 मीटर पहले बेस कैंप में सुरक्षित है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम स्थानीय पुलिस व वन विभाग के जवानों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। टीम लगभग 08 किमी दुर्गम ट्रेक की दूरी तय करने के बाद बेस कैम्प में पहुंचे, जहाँ लापता युवक को सकुशल ढूंढ लिया गया। युवक पूर्ण सुरक्षित है व बेस कैम्प में ही रुके हुए है।
सुमित ने बताया कि वह कोहरे की वजह से रास्ता भटक गया था। न फोन का सिग्नल न किसी तरह की सुविधा वहां पर थी। जिस वजह से वह भटकता गया। रात में जब उसे कोई सुरक्षित जगह नहीं मिली तो वह पत्थर के बीच ही रुक गया। इस तरह किसी तरह उसने रात काटी।
धीरे धीरे वह चलता रहा, आखिरकार उसे एक जगह हल्की से लाइट दिखाई दिया जहां पर अन्य ट्रैकर मौजूद थे और उसके बाद वह सुरक्षित जगह पर पहुंच गया। इसके बाद एसडीआरएफ ने उसे उसके साथियों के साथ वापस घर तक पहुंचाने में मदद की। सभी पांचों युवक स्थानीय हैं जो कि धराली से झंडा बुग्याल-श्रीकंठ ट्रैक पर निकले थे। जिनमें से एक युवक लापता हो गया। इसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गई और फिर रेस्क्यू सफल रहा।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications