Uttarakhand news: यमुनोत्री हाईवे पर 12 दिन बाद आवाजाही शुरू, 5 दिनों में दिन रात काम कर बैली ब्रिज तैयार
Yamunotri Highway यमुनोत्री हाईवे पर 12 दिन बाद आवाजाही शुरू हो गई है। एनएच की टीम ने 5 दिनों में दिन रात काम कर बैली ब्रिज तैयार किया है। जिसके बाद आज वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। ओजरी के पास करीब 20 से 25 मीटर सड़क वाशआउट हो गई थी। जिसे एनएच की टीम के नेतृत्व में 27 मीटर स्पान का बैली ब्रिज 5 दिनों में जोड़ कर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
उत्तरकाशी के ओजरी के पास बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैली ब्रिज का कार्य पूर्ण हो गया है, हाईवे को यातायात हेतु सुचारु कर दिया गया है। बीते 28-29 जून 2025 की रात्रि में अतिवृष्टि/भू-स्खलन से स्थान ओजरी के पास यमुनोत्री हाईवे का कुछ हिस्सा वाश आउट हो गया था, जिससे यमुनोत्री हाईवे पर यातायात का आवगमन बन्द हो गया था, एनएच द्वारा दिन-रात कार्य कर वैली ब्रिज का निर्माण कर हाईवे को सुचारु कर दिया गया।

28 जून को यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ से आगे, सिलाई बैंड ओजरी क्षेत्र में बादल फटने से हाईवे को भारी नुकसान हुआ। पांच जुलाई को सिलाई बैंड के समीप हाईवे पर आवाजाही शुरू होने के बाद एनएच विभाग की ओर से वहां पर ट्रकों के माध्यम से बैली ब्रिज का सामान पहुंचाया गया।
उसके बाद एनएच विभाग ने वहां पर पहले 24 मीटर लंबे स्पैन के बैली ब्रिज का निर्माण शुरू किया, लेकिन उसके बाद पुल की लंबाई को तीन मीटर बढ़ाकर 27 मीटर किया गया। 6 जुलाई को पुल का निर्माण कार्य शुरू किया।
प्रतिदिन करीब 15 से 16 घंटे के कार्य करने के बाद कड़ी मशक्क्त से पांच दिन में 27 मीटर लंबे बैली ब्रिज का निर्माण पूरा किया। बृहस्पतिवार शाम को लोडिंग टेस्ट के बाद 16 टन भार क्षमता के बैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है। बता दें कि करीब 12 दिनों से कई पर्यटकों की गाड़ी हाईवे पर फंसी रही। जिसके बाद अब पर्यटकोंं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।












Click it and Unblock the Notifications