धराली आपदा पर नेता एसटी हसन का विवादित बयान, BJP बोली- आपदा से मौतों को भी हिंदू मुस्लिम के चश्मे से देख रहे
Uttarkashi dharali उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के बाद राज्य सरकार और सेना ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया हुआ है। धराली में रेस्क्यू अभियान को लेकर जमकर सियासत भी हो रही है। इस बीच सपा के पूर्व सांसद के टी हसन के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने धराली आपदा पर पूर्व सपा सांसद के टी हसन के बयान को पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बताया है। उन्होंने पलटवार कर कहा, ऐसी विचारों से हिमाचल की कांग्रेस सरकार विचलित होगी,लेकिन उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और वह धराली को फिर से खड़ा कर लैंड जिहाद को नेस्तनाबूद भी करेगी।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में आए जल प्रलय से सभी लोग दुखी हैं। लेकिन वह ऐसे दुख की घड़ी में भी झूठे राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। सपा नेता हसन का धराली आपदा को धार्मिक अतिक्रमण से जोड़ने वाला बयान बेहद निंदनीय, असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी के नेता प्राकृतिक आपदा से हुई मौतों को भी हिंदू मुस्लिम के चश्मे से देखते हैं।
अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की शीर्ष पार्टी सपा का रुख हमेशा से सनातन विरोधी रहा है, लेकिन इस तरह के शोकाकुल माहौल के लिए धार्मिक अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराना, विरोध की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण है और सभी मिलजुलकर रहते हैं। जनता के सहयोग से हम इस आपदा से पार पा लेंगे। फिलहाल तो हमारी प्राथमिकता आपदा से एक एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर, फिर से धराली को खड़ा करना है। लेकिन राज्य का देवभूमि स्वरूप बनाए रखने के लिए सरकार की कार्रवाई जारी रहेंगी।
एक भी अवैध धार्मिक अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा और हर कीमत पर ऐसे निर्माणों को बुल्डोज किया जाएगा। सनातन विरोधी और डेमोग्राफी बदलने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस बयान के आधार पर उन्होंने देवभूमि के कांग्रेसी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कई गंभीर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि क्या स्थानीय कांग्रेस नेता मानते हैं कि अवैध मजारों, मदरसों पर कार्यवाही आपदा का कारण है? क्या उन्हें डेमोग्राफी बदलने की साजिश रचने वालों पर बुलडोजर चलना अनुचित लगता है?
क्या सुविधावादी हिंदू बने कांग्रेस नेता सपा का सार्वजनिक विरोध करेंगे? क्या वे देवभूमि और सनातन के अपमान के लिए अपने केंद्रीय नेतृत्व से नमाजवादी पार्टी से संबंध तोड़ने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता देख रही है कि दुख की घड़ी में कौन उनके साथ खड़ा है। लिहाजा समय आने पर सबका हिसाब बराबर करेगी।
समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने धराली में आई तबाही को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाने से यह आपदा आई है। सपा नेता एसटी हसन ने कहा, 'बहुत ही हृदयविदारक घटना हुई है. यह आपदाएं क्यों आ रही हैं? कभी इसपर ध्यान देना चाहिए।
कहा -उत्तराखंड में और हिमाचल प्रदेश में दूसरे के मजहब का कोई भी सम्मान नहीं हो रहा है। किसी भी धार्मिक स्थल पर बुलडोजर नहीं चलाना चाहिए। इस दुनिया को चलाने वाला कोई और है, जब उसका इंसाफ होता है तो फिर आदमी कहीं से भी अपने आप को नहीं बचा पाता है। हालांकि बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए एसटी हसन ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications