Uttarkashi Tunnel Op: अंतिम चरण में पहुंचा श्रमिकों को बाहर निकालने का ऑपरेशन
उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने का काम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। यहां राष्ट्रीय आपदा राहत कोष की टीम यहां लगातार काम कर रही है। एनडीआरएफ की टीम सुरंग के भीतर पहुंच चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सुरंग के भीतर एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिल्क्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। श्रमिकों की मदद के लिए एडीआरएफ की टीम को तैनत किया गया है। सुरंग के भीतर एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है। खुद पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में मौजूद हैं। बता दें कि पिछले 11 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

रेस्क्यू टीम के सदस्य हरपाल सिंह ने कहा कि सुबह 8 बजे तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो सकता है। यहां सभी लोग प्रार्थना कर रहे हैं, मेरे खयाल से भगवान हमारे साथ हैं, उन्होंने सख्ती की लेकिन हमारी मदद भी की है। हमे उम्मीद हैकि सुबह 8 बजे तक सभी मजदूर बाहर आ सकते हैं।
चिन्यालिसौर में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में 41 बेड का अस्पताल तैयार है, जहां श्रमिकों के सुरंग से बाहर आते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा,जहां उन्हें त्वरित मेडिकल सेवा मुहैया कराई जाएगी। सुरंग के भीतर 45 मीटर अंदर तक पहुंचने में राहत और बचाव टीम को सफलता मिल चुकी है।
बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया गया था, जहां 30 एंबुलेंस को तैनात किया गया था ताकि किसी भी आपात स्थिति में मदद मुहैया कराई जा सके। एंबुलेंस टेक्निकल स्टाफ बिशन सिंह पवार ने कहा कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। श्रमिकों के बाहर आने के बाद उनका मेडिकल चेकअप किया जाएगा। हमे निर्देश दिया गया है कि रात में रेस्क्यू की जरूरत पड़ सकती है लिहाजा अलर्ट रहें।
इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुलबे ने कहा कि अगले चरण का काम आज ही शुरू होगा। बता दें कि खुलबे उत्तराखंड पर्यटन विभाग के स्पेशल एग्जेक्युटिव ऑफिसर भी हैं। खुलबे ने बताया कि मुझे आपको बताते हुए बहुत खुशी है कि हमने पिछले 1 घंटे में जो काम किया है वह काफी बेहतर है, हम 6 मीटर अमेरिक ओगर मशीन से खुदाई करेंगे। मुझे उम्मीद है कि अगले दो घंटों में दूसरे चरण का काम शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications