Uttarkashi news: बकरी चराने जंगल गए युवक को भालू ने मार डाला, गांव से दो किमी दूर चट्टान के बीच मिला शव

उत्तरकाशी के के रैथल गांव निवासी एक युवक को भालू ने मार डाला। युवक का शव गांव से करीब दो किमी दूर जंगल में चट्टान के बीच पड़ा मिला।

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को चट्टान के बीच से निकाला। वन विभाग का कहना है कि जिस हालात में शव बरामद हुआ है, उससे ये प्रतीत हो रहा है कि भालू युवक को घसीट कर चट्टान में ले गया था।

Uttarkashi news young man forest graze goats killed by bear dead body found rocks two km village

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के भटवाड़ी निवासी 33 वर्षीय युवक अजय राणा बीते बुधवार सुबह बकरियां चराने जंगल गया था। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बृहस्पतिवार सुबह अजय का शव गांव से करीब दो किमी दूर चट्टान के बीच में पड़ा मिला।

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से शव को चट्टान के बीच से निकाला। बताया कि युवक के शव पर भालू के पंजों के निशान हैं। उसकी सिर को भी भालू ने हमलाकर क्षत-विक्षत किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि भालू युवक को घसीट कर चट्टान में ले गया था।

शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट के साथ जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर युवक के परिजनों को मुआवजा मिल पाएगा। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में है।

साथ ही युवक की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। युवक स्थानीय लोगों के बीच काफी लोक​प्रिय और मिलनसार था। जिस वजह से सभी इस दुखद घटना को लेकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+