उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर हुए बवाल पर आया बड़ा अपडेट,समुदाय विशेष संगठन ने कर दिया ये ऐलान

Uttarkashi masjid controversy: उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर चल रहा बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। मस्जिद के विरोध में जनाक्रोश रैली करने वाले समुदाय के संगठन ने चार नवंबर को महापंचायत बुलाई है। चार नवम्बर को ही आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए फिलहाल कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा। बता दें कि आज यमुना घाटी के व्यापारियों ने भी बाजार बंद रखने का फैसला लिया। जिसके बाद उत्तरकाशी जिले में आज बाजार बंद रहे और इसका व्यापक असर देखने को मिला है।

Uttarkashi masjid controversy Big update uproar mosque community organization announcement plan

शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया है। गुरुवार को हुई घटना को लेकर पुलिस ने मामले में आठ के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज बाजार बंद का व्यापक असर रहा। प्रशासन ने एहतियातन जिले में धारा 163 लागू किया हुआ है।

हालांकि अब शहर में शांति बनी हुई है और जुमे की नमाज भी मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में ही अदा की। पुलिस ने हर तरफ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की हुई है। साथ ही तनाव की स्थिति कुछ कम नजर आ रही है। गुरुवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

एक तरफ से पथराव होने की भी ​बात सामने आई है। धारा 163 लागू जिसके बाद भीड़ का तितर बितर करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। उत्तरकाशी में मस्जिद काफी पुरानी है। एक पक्ष का आरोप है कि मस्जिद अवैध है, साथ ही मस्जिद के बहाने अतिक्रमण करने का भी आरोप है। जबकि प्रशासन का कहना है कि मस्जिद वैध है। जिसके बाद से एक समुदाय संगठन इसको लेकर विरोध कर रहा है। साथ ही प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+