यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन, 36 मजदूर फंसे
उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से बड़ा हादसा होने की सूचना आ रही है। सुरंग के अंदर 36 मजदूर फंसने की खबर आ रही है।

सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 5:00 बजे सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर भूस्खलन हुआ है, जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। प्रशासन और राहत बचाव कार्य की टीमें मौके पर पहुंच गई है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सुरंग में कितने मजदूर फंसे थे।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से सूचना मिली कि उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धसने के कारण 36 व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications