Uttarakhand: अंदर कितना हुआ काम, मजदूरों के क्या हैं हाल, अब कैमरा बताएगा पल पल का अपडेट

Uttarakhand उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसी 41 जिदंगियां बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार कोशिश में जुटी हैं। रेस्क्यू अभियान का आज 9वां दिन है। साथ ही केंद्रीय एजेसियों ने अब पूरे मिशन की कमान अपने हाथ में ले ली है। इस मिशन को कामयाब बनाने के लिए 6 तरीके से काम हो रहा है। साथ ही टनल के अंदर अब सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी शुरू हो गई है। दावा है कि जहां मजदूर फंसे हैं, वहां तक भी कैमरा पहुंचाया जा रहा है। जिससे अंदर की गतिविधि पर भी नजर रखी जा सके।

uttarkashi How much work done inside, what is the condition workers, now camera will give updates.

सिलक्यारा टनल में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए अब केंद्र सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ सिलक्यारा पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद करीब 2 घंटे तक इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विकल्पों पर एक साथ काम करने पर सहमति बनी। जिसके बाद रात से ही रेस्क्यू अभियान में तेजी आई है।

इस पूरे रेस्क्यू अभियान के पल पल की अपडेट के लिए टनल के अंदर कैमरे लगाए गए हैं। जहां से ड्रिलिंग मशीन अंदर डाली जा रही हैं। वहां से सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाहर ​पल पल की अपडेट अधिकारियों को दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार जिस पाइप से अभी तक खाना भेजा जा रहा था, उसके पेरलर एक पाइप इंसर्ट कर फाइबर तार अंदर भेजी जा रही है।

इस तार के आगे एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। जिससे जिस लोकेशन पर मजदूर फंसे हैं, वहां तक सीसीटीवी कैमरा पहुंचाने की कोशिश है। इससे अंदर की भी पल पल की अपडेट मिल सकेगी। साथ ही इसमें बातचीत करने का भी विकल्प होगा। जिससे आसानी से मजदूरों से कम्यूनिकेशन भी हो पाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सिलक्यारा पहुंचने से पहले ही केंद्र की टीम ने सिलक्यारा में डेरा डाला हुआ है। 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन 9वें दिन भी युद्धस्तर पर जारी है। इस अभियान को लेकर पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डाॅ.रंजीत सिन्हा उत्तरकाशी डीएम अभिषेक रूहेला सिलक्यारा में डेरा डाले हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+