Uttarkashi Exclusive: NDRF के डीजी ने बताया, 'कैसे बाहर लाएंगे फंसे हुए मजदूरों को'
Uttarkashi tunnel collapse news: उत्तराखंड में उत्तरकाशी की सिल्कयारा निर्माणाधीन टनल में पिछले 12 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध सतर पर जारी है। रेस्क्यू अभियान का आज 12वां दिन है।
इस बीच बीती रात खबर आई कि रेस्क्यू अभियान अब अंतिम चरण में है और किसी भी वक्त मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है, जिसके बाद से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत कई सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

इसके बाद रात में ही आनन-फानन में घटना स्थल पर एंबुलेंस पहुंचाई गईं और 40 किलोमीटर दूर चिनियालीसोड में 45 बेड का अस्पताल रिजर्व कर दिया गया। साथ ही टनल के बाहर और अंदर मॉकड्रिल भी की गई। लेकिन, रात में अचानक ड्रिलिंग का काम रोकना पड़ा। आज दोबारा 12वें दिन ड्रिलिंग का काम शुरू हुआ और अब उम्मीद जताई जा रही है कि पांच से छह घंटे के बीच 41 मजदूरों को रेस्क्यू कर दिया जाएगा।
जल्द पूरी हो सकती है 12 मीटर की ड्रिलिंग
इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम ने, ड्रिलिंग के बाद मजदूरों को बाहर कैसे निकाला जाएगा, इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि करीब 12 मीटर का ड्रिलिंग का काम जल्द ही पूरा हो सकता है, जिसके बाद हमारी टीमें मोर्चा संभाल लेंगी। उन्होंने बताया कि करीब 60 मीटर के एस्केप टनल में एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम अंदर जाकर मजदूरों को बाहर निकालेगी।
हालांकि इससे पहले, जो एस्केप टनल बनाई जा रही है, उसमें स्ट्रेचर डालकर पूरे रास्ते को चेक किया जाएगा। इस स्ट्रेचर में पहिये लगाकर टनल में अवरोधक को भी चेक किया जायेगा। इसके बाद एस्केप टनल से सभी मजदूरों को एक-एक कर बाहर सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications