Uttarkashi Dharali आपदा में खोया बेटा, पिता को डायल 112 की मदद से कैसे मिल गया, रुला देगी ये कहानी
Uttarkashi Dharali disaster उत्तरकाशी के धराली में आई प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों को जिंदगी भर का न भूलने वाला गम दिया है। अब भी 50 से ज्यादा मिसिंग बताए जा रहे हैं। सड़क मार्ग की कनेक्टविटी न होने की वजह से अब तक कई लोग धराली घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं। जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
कई दिनों तक बिजली और मोबाइल सही न होने की वजह से लोगों की अपनों की तलाश जारी है। इस उम्मीद से कि हमारा अपना अभी जिंदा होगा और आपदा की वजह से हर्षिल घाटी में फंसा होगा। इस बीच एक भावुक करने वाली कहानी भी सामने आई है। जिसमें एक पिता को उसका खोया बेटा मिल गया।

जिसके बाद से पिता की आंखों में बेटे मिलने की खुशी साफ नजर आ रही है। बेटे के लापता होने पर एक लाचार पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस को लापता युवक के बारे में जैसे ही जानकारी मिली, तुरंत हेल्प डेस्क को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक के बारे में पता लगाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीें है।
टिहरी गढवाल निवासी एक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बताया कि उनके साथ काम करने वाले नेपाली मूल के लालमणि अधिकारी का बेटा आपदा के दौरान धराली, हर्षिल क्षेत्र में था। आपदा के बाद से बेटे से कोई सम्पर्क नहीं हो रहा है, वह बहुत परेशान व चिंतित हैं।
सूचना पर पुलिस हेल्प डेस्क हर्षिल मे नियुक्त जवान राहुल नेगी व नरविंद द्वारा युवक की जानकारी जुटाकर परिजनों से बात करवाई गयी। जब बेटे के बारे में परिवार को जानकारी मिली तो युवक के पिता भावुक व प्रसन्न हो गये। धराली की आपदा में ऐसी कई कहानी मलबे के नीचे दबी हुई।
25 से 30 फीट मलबा होने की वजह से रेस्क्यू में तेजी नहीं आ पा रही है। इसके साथ ही मौसम भी इसमें खलल डाल रहा है। सड़क कनेक्टविटी न होने की वजह से मशीनें और लोग धराली तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में जो मिसिंग हैं, उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जिस वजह से अपनों को खोज रहे लोग इसी तरह परेशान हैं। लेकिन जिनके अपने मिल गए हैं, वो भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications