Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarkashi cloud burst: घरों और बाजार में थी चहलपहल, पलक झपकते ही खौफनाक मंजर, प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया

Uttarkashi cloud burst: उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर जमकर तबाही मचाई है। उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। धराली में खीर गंगा के उफान पर आने से दर्जनों होटल, होमस्टे, घर पानी के रौद्र रूप में बह गए। इसके साथ ही कई लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है।

प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। अब तक चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। सोशल मीडिया में इस समय धराली गांव के वीडियो जमकर वायरल किए जा रहे हैं। जो भी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किए जा रहे हैं, वह मुखबा गांव से बनाए गए हैं। जो कि धराली गांव के सामने ही है।

Uttarkashi dharali cloud burst video Horrifying scene what eyewitnesses say helpline number

आज दिन में गांव में हारदूध मेले का आयोजन भी हो रहा था। जिसके लिए कई लोग बाजार और मंदिर में इकट्ठा हो रहे थे। इस बीच गांव में भी काफी भीड़ थी। लेकिन पलक झपकते ही पानी ने रौद्र रूप धारण किया और कई जिंदगियों को दफन करते हुए बहा ले गया। इस बीच वीडियो में कई लोग पानी में बहते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या मंजर रहा होगा

वीडियो से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब ये घटना हुई तो वहां पर क्या मंजर रहा होगा। किसी को भी जान बचाने का मौका न​हीं मिला। जब खीर गंगा उफान पर आई तो उस समय क्या मंजर था। वन इंडिया ने स्थानीय लोगों से बातचीत की।

पूरा गांव तबाह हो गया

वन इंडिया ने मुखबा गांव के नितेश सेमवाल से इस घटना को लेकर बातचीत की। नितेश भी इस घटना को देखकर डरा और सहमा हुआ है। ​उन्होंने बताया कि पूरा गांव तबाह हो गया। करीब डेढ़ बजे अचानक से धराली गांव के ऊपर खीर गंगा में बाढ़ आ गई। देखते ही देखते पानी ने रौद्र रूप धारण कर लिया और पलक झपकते ही पूरा गांव तबाह हो गया। नितेश ने बताया कि इस समय अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि हादसे में कितने लोग लापता हैं।

प्रशासन रेस्क्यू कार्य में जुटा, सेना की भी मदद ली
उधर बादल फटने की घटना सामने आने के बाद से प्रशासन रेस्क्यू कार्य में जुटा हुआ है। सेना की भी मदद ली जा रही है।प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। सीएम धामी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ने बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुःख प्रकट किया है। अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।

हेल्पलाइन नंबर जारी

गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। धराली गांव में अत्यधिक अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं -01374222126, 222722, 9456556431

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+