Uttarkashi Cloudburst: धराली आपदा को लेकर सोशल मीडिया पर डाली गलत पोस्ट, मुकदमे दर्ज

Uttarkashi news: उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा को लेकर सरकार से लेकर एजेंसियां और सेना पूरी तरह से ग्राउंड जीरो पर डटकर मुकाबला कर रहे हैं। रेस्क्यू अभियान में पूरा जोर लगाया जा रहा है। जिससे वहां फंसे लोगों को निकाला जा सके और लापता लोगों का सर्च ​अभियान भी शुरू हो गया है।

ऐसे में आपदा से सभी मिलकर डटकर मुकाबला कर रहे हैं। इस बीच कुछ लोग आपदा के समय में भी सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर गलत तथ्य प्रसारित कर रहे हैं। जिसको लेकर राज्य सरकार ने पहले ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Uttarkashi Cloudburst Wrong post posted social media Dharali disaster case registered

उत्तरकाशी में धराली आपदा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित होने पर जिलाधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। उत्तराखंड पुलिस ने पहले ही चेतावनी इसको लेकर चेतावनी जारी की थी कि गलत सूचनाएं फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इंटरनेट मीडिया में ऐसी ही एक गलत पोस्ट को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने कोतवाली उत्तरकाशी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर तथ्यहीन और गलत सूचना देने वालों के खिलाफ डीएम ने थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर देहरादून में भी एक मामला सामने आया है जिसमें उत्तरकाशी के धराली में आई प्राकृतिक आपदा पर फेसबुक पर धर्म विरोधी एवं वैमनस्यता फैलाने वाली पोस्ट और टिप्पणी करने पर मुस्लिम समुदाय के चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।

पुलिस ने बताया कि पांच अगस्त को धराली में प्राकृतिक आपदा आने के बाद एक फेसबुक पेज से फोटो अपलोड की। जिसमें आपदा आने से पहले और आपदा आने के बाद के दो चित्रों को जोड़कर ऊपर-नीचे पोस्ट किया गया।
साथ ही उसमें जो लिखा वह दो समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा व वैमनस्यता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टिप्पणी की है। सबसे पहले आकाश का ही शव बरामद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+