पन्ना से तीन बसों में निकला था जत्था, एक बस हुई हादसे का शिकार, देखें 28 यात्रियों की पूरी लिस्ट
उत्तरकाशी, 5 जून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मध्य प्रदेश के पन्ना से यमुनोत्री जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। बस में कुल 28 यात्री सवार थे जिसमें 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसा उत्तरकाशी के डामटा के पास हुआ जहां बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस बीच बड़ी जानकारी मिली है कि पन्ना से तीन बसों का जत्था तीर्थयात्रियों को लेकर चला था लेकिन एक बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि दो अन्य बसों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
28 यात्रियों की जानकारी इस प्रकार है
राजकुमार (38), राजकुंवर (58), मेनका प्रसाद (56), सरोज (54), बद्रीप्रसाद 63, कर्ण सिंह (62), उदय सिंह (63), हक्कीराजा (60), चंद्रकली (63), मोतीलाल (62), बलदेव (77), कुसुमबाई (77), अनिल कुमारी (50), कृष्ण बिहारी (69), प्रभा (63), शकुंतला (60), पार्वती (62), शीलाबाई (61), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57), कनछेदीलाल (62), राजाबाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57), विंद्राबेन (61), कमला (59), रामसखी (63), गीता बाई (55)।












Click it and Unblock the Notifications