Uttarkashi: सुरंग में चौथे दिन भी फंसे हैं 40 मजदूर, रेस्क्यू जारी, नाराज मजदूरों ने बाहर शुरू किया प्रदर्शन
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में बीते रविवार से 40 मजदूर फंसे हुए हैं। इस बीच जैसे-जैसे समय बीत रहा है, मजदूरों और उनके परिजनों का धैर्य टूटता जा रहा है। सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों की जहां तबियत बिगड़ने की खबर आ रही है। वहीं बाहर आक्रोशित मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मजदूरों का आरोप है कि बैकअप में न तो दूसरी मशीनें रखी गई है और रेस्क्यू काम में ढिलाई बरती जा रही है। मजदूरों का कहना है कि बैकअप में दूसरी मशीन तैयार रखनी चाहिए थी। इस बीच प्रशासन की टीमें आक्रोशित मजदूरों को समझाने में जुटे हैं। करीब एक घंटे से मजूदर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बीते रविवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन हो गया। हादसे के बाद से तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि आज बुधवार को मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।
लेकिन जो प्लेटफॉर्म मजदूरों को बाहर निकालने के लिए तैयार किया जा रहा था, उस पर बार बार ऊपर से मिट्टी गिरने से रेस्क्यू में देरी हो रही है। ऐसे में परेशानियां बढ़ती जा रही है। मंगलवार को रात करीब 12 बजे मशीन से ड्रिलिंग का काम शुरू हुआ। इस बीच कई बार उम्मीदें टूटी और आस बंधती रही।
इस बीच कई बार मलबा गिरने से काम बाधित हुआ। इसके साथ ही ये भी खबर सामने आई कि अंदर मजदूरों की तबीयत बिगडनी शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने बुखार, बदन दर्द व घबराहट की परेशानी बताई है। जिसके बाद पर्चे में दवाई भेजी गई। साथ ही खाने के लिए चना व बादाम आदि भेजा गया। इस बीच मजदूरों के प्रदर्शन से माहौल तनावपूर्ण माहौल हो गया है। बता दें कि कल अंदर फंसे मजदूरों को पाइप से उनके परिजनों से बातचीत भी कराई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications