Uttarakhand weather कब कम होगी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा चारधाम समेत पूरे प्रदेश का मौसम

Uttarakhand weather उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार कुछ कम पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा का हो सकता है। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand weather update When speed of monsoon reduce know how weather entire state Chardham

जबकि इस दौरान मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। देहरादून में फिलहाल बारिश का क्रम रूका हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश से थोड़ा राहत मिल सकती है।

चारधाम यात्रा मार्ग जग​ह जगह बाधित हो रहा है। चमोली में बुधवार रात को हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगह मलबा आने बंद हो गया। जिससे यात्रा प्रभावित हो रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी तेजी से काम हो रहा है। ऐसे में जल्द ही यात्रा सुचारू रूप से शुरू हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन मानसून की वर्षा जारी रहने का अनुमान है। पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा का हो सकता है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून समेत मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक बारिश के क्रम में थोड़ा राहत मिलने की संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+