Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत,बारिश से तापमान भी गिरेगा, झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी से 2 दिन बाद राहत मिलने के आसार हैं। जिससे तापमान में कमी आने की उम्मीद जताई गई है।

उत्तराखंड में भी गर्मी ने तेवर तल्ख किए हुए हैं। पर्यटक उत्तराखंड में बारिश व थोड़ा राहत वाले मौसम की तलाश में आ रहे हैं। लेकिन गर्मी से पहाड़ों में भी किसी तरह की राहत नजर नहीं आ रही है।

Uttarakhand Weather update relief scorching heat temperature drop to rain get ready for heavy rain

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जैसे पहाड़ी जिले भी गर्मी से तप रहे हैं। गर्मी के अलावा आग से धधक रहे जंगलों से पारा चढ़ा हुआ है। जिससे गर्मी का असर बढ़ा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने अब इन जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

जबकि देहरादून से हरिद्वार तक मैदानी जिलों में लू जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय जिलों में भी आज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्म हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों में गर्म हवाओं का ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात के समय 27. 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

ऐसे में क्या दिन क्या रात लोगों को गर्मी से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिल रही है। अब मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में 19 जून को तेज बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ सकती है। जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

गर्मी का असर इतना है कि पानी वाली जगहों पर भी पर्यटकों और लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लगातार बढ़ रहे तापमान से पर्यावरणविद और अन्य एक्सपर्ट् भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+