Uttarakhand weather गुलाबी ठंड की दस्तक, घूमने-फिरने का मौसम, यात्रा के साथ यहां करें दीदार
Uttarakhand weather update उत्तराखंड के मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। सुबह शाम हल्की ठंड से मौसम सुहावना हो गया है। इस बीच चार धाम यात्रा और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। चार धाम यात्रा के लिए अब एक माह से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है।
केदारनाथ यात्रा में एक दिन में 10 हजार से ज्यादा लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री में 4 हजार से ज्यादा भक्त पहुंच रहे हैं। इस यात्रा सीजन में अब तक 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। अगले एक माह में यात्रा का रिकॉर्ड टूटने का दावा किया जा रहा है।

चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि तय हो चुकी है। सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर बंद होंगे। इसके अगले दिन केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर्व पर बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि में बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले धामों में बर्फबारी भी होने की संभावना है।
बर्फबारी भी होने लगी
हेमकुंड साहिब में भी कपाट बंद होने के साथ ही बर्फबारी हो चुकी है। जिससे ठंड बढ़ गई है। बता दें कि इन दिनों यात्रा करने का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। बारिश रुकने के बाद अब मौसम में हल्की ठंड का एहसास होता है।
पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी
इस दौरान चार धाम यात्रा के साथ ही उत्तराखंड के दूसरे पर्यटक स्थलों का भी दीदार कर सकते हैं। पहाड़ों में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। जिससे पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।
इन जगहों की कर सकते हैं प्लानिंग
उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी,ऋषिकेश,औली, हर्षिल समेत कई पर्यटक स्थलों में इन दिनों लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते दिनों दशहरे पर लंबा वीकेंड मिला, जिससे लोगों ने काफी संख्या में मसूरी, नैनीताल समेत कई जगहों पर घूमने पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications