Uttarakhand weather: चारों धामों की चोटियों पर बर्फबारी से बदला मौसम,बारिश को लेकर क्या है मौसम का अपडेट

Uttarakhand weather update: बीते दिनों से हो रही बारिश से एक बार फिर पहाड़ी चोटियों पर बर्फबारी देखने को मिली है। खासकर चारों धामों की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादरों से ढ़क गई है। इसका असर मैदानी जिलों तक देखने को मिला है। यहां मौसम में काफी असर देखने को मिल रहा है।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि गुरूवार को चटक धूप से शुरूआत हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 19 सितंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

Uttarakhand weather update changed due to snowfall on peaks of char Dhams what update regarding rain

शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानि​कों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। हालांकि मानूसन अभी पूरी तरह से नहीं गया है। बीच बीच में हल्की बारिश देखने को ​मिल सकती है।

बीते कई दिनों से बारिश का क्रम जारी रहने के बाद आज गुरूवार को मौसम साफ होने पर उत्तराखंड में हिमालय की चोटियां अलग ही नजर आई। गुरुवार सुबह सूरज की किरणें पड़ते ही बदरीनाथ की चोटियां चमचमा उठीं।
पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश होने से बदरीनाथ धाम में हिमपात देखने को मिला। हिमपात होने से धीरे-धीरे ठंड भी दस्तक देने लगी है।

भारी बारिश होने के बाद चमोली में भूस्खलन जोन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे बदरीनाथ सहित हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन लगातार हो रहा है।

मसूरी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 15 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। मानसून सीजन के दौरान बंद हुई सड़कों को खोलने का तेजी से काम किया जा रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद चार दिन में प्रदेश भर की 307 बंद सड़कों को खोल दिया गया है।

अभी भी प्रदेश भर में 170 से ज्यादा सड़के बंद है जिनको खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। बता दें कि 14 सितंबर को प्रदेश की 480 से ज्यादा सड़कें बंद थी।मुख्यमंत्री ने इन मार्गों को भी जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन से 25 सितंबर तक सड़कों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है..इसके बाद सचिव आपदा प्रबंधन ने सभी जिलों के डीएम से रिपोर्ट तलब की है। वहीं आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जल्द बंद सड़कों को भी खोल दिया जाएगा। उन्होने बताया कि चारधाम यात्रा भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+