Uttarakhand weather उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ समेत चार धाम के मौसम का क्या है हाल

Uttarakhand weather update Today: उत्तराखंड में भारी बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि कुछ जिलों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जनपदों चमोली, पौड़ी और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।जिसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। यात्रा को देखते हुए चमोली जिले में जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Uttarakhand weather update Alert heavy rain again what condition Char Dham Kedarnath dehradun

राजधानी देहरादून में भी बदले हुए मौसम का असर दिखाई दिया और शनिवार सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज शनिवार को उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना है। यहां के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। देहरादून में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बीते कुछ दिनों से देहरादून में लगातार बारिश का क्रम जारी है। उत्तरकाशी जिले में बारिश से बंदरकोट, गंगनानी समेत कई जगहों पर रूकरूक कर मलबा और पत्थर गिर रहे हैं।, जिससे बार बार मार्ग बाधित हो रहा है। केदार घाटी में बारिश कम होने के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि बीते 31 जुलाई को अतिवृष्टि के कारण कुछ दिनों तक पैदल यात्रा प्रभावित रही। लेकिन पिछले दो हफ्तों से पैदल यात्रा लगातार बढ़ रही है। देश दुनिया से श्रद्धालु लगातार बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा को सुखद एवं सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वॉशआउट हुई सड़क भी आगामी तीन से चार दिन में छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी जायेगी। यात्रा के विषयक इंस्पेक्टर सोनप्रयाग देवेन्द्र असवाल ने बताया कि पिछले 10 दिनों में औसतन तीन हजार श्रद्धालु पैदल यात्रा मार्ग से केदारनाथ के लिए जा रहे हैं। बारिश कम होने के साथ ही लगातार यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+