Uttarakhand weather: मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें,चार धाम यात्रा मार्ग जगह-जगह बंद,अलर्ट जारी

उत्तराखंड में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। देहरादून समेत पहाड़ के कई इलाकों से जलभराव, भूस्खलन और अन्य समस्याओं को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं।

देहरादून के कारगी, बंजारावाला समेत कई इलाकों में जलभराव होने से बारिश आफत बनकर आई है। कई जगह नुकसान की भी खबरें सामने आ रही हैं। कई घरों में पानी भरने से लोगों के लिए संकट खड़ा हो गया है। बारिश का क्रम लगातार जारी है।

Uttarakhand weather Torrential rains increased problems Char Dham Yatra route closed at many places alert issued

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी झरने के पास नेताला, बिशनपुर, के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। डाबरकोट में बारिश के कारण लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे है।

Recommended Video

    Uttarakhand weather: मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें,चार धाम यात्रा मार्ग जगह-जगह बंद,अलर्ट

    प्रशासन लगातार सड़कों को खोलने में जुटा है। उधर कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

    मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। राज्य के कुमाऊं मंडल के तीन जिलों चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। चार जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

    गढ़वाल मंडल में पौड़ी गढ़वाल जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार जिलों में तीव्र से तीव्र बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    नैनीताल और चंपावत में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने से यहां प्रशासन ने पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों की आज छुट्टी घोषित की है। इस बीच सावन के पहले सोमवार को लेकर आज श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। हरिद्वार से लेकर केदारनाथ तक बारिश के बावजूद श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+