Uttarakhand Weather बदलेगा मौसम, बारिश और हिमपात का अलर्ट, वीकेंड पर फिर हो सकती है बर्फबारी, जानिए कहां
Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे मैदानी इलाकों में सूखी ठंड परेशान कर सकती हैं। फिलहाल 2 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिल रही है।
इस वीकेंड पर भी पहाड़ों में बर्फबारी दिख सकती है। अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय सबसे बेस्ट है।मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जैसे ऊंचाई वाले जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में समुद्र तल से 3 हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात यानी बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में केवल बादलों की आवाजाही या सूखी ठंड ही देखने को मिलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली इस बर्फबारी का असर अगले 24 से 48 घंटों में दिखेगा।
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक और जहां पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो वही मैदानी क्षेत्रों में धूप और सुबह शाम ठिठुरन रहने वाली है। इस समय सबसे ज्यादा पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। चमोली के औली में बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देखकर पर्यटक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं तो वहीं पर्यटन कारोबारी भी बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ने से खुश हैं। बर्फबारी नहीं होने के कारण पहले लोग औली में अपनी बुकिंग कैंसिल कर रहे थे, लेकिन अब पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और दोबारा बुकिंग आने लगी है। आज की मौसम की बात करें तो देहरादून समेत कई जिलों में धूप खिली हुई है। देर शाम बाद मौसम बदलने का अनुमान जताया गया है। शुक्रवार को भी दिन भर मौसम शुष्क बना रहा।












Click it and Unblock the Notifications