Uttarakhand weather today आज मौसम साफ, फिर होगी बर्फबारी और बारिश, जानिए कब और कहां

Uttarakhand weather today उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से हुई बारिश और बर्फबारी के बाद आज मौसम फिर से बदल गया है। देहरादून समेत प्रदेश के कई ​इलाकों में सुबह से ही धूप खिली हुई है और मौसम शुष्क बना हुआ है। शुक्रवार से फिर मौसम बदल सकता है। आने वाले दिनों में फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

फरवरी के शुरूआत में भी बारिश, बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए ) ने 28 जनवरी को डिफेंस गाइनोफोर्मेस्टिक रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट, चंडीगढ़ (डीजीआरई) के हवाले से राज्य में 29 जनवरी शाम 5 बजे तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और एवलॉन्च का पूर्वानुमान जताया है।

Uttarakhand weather today Clear snowfall rain to occur again know when and where mousam ka hal

वहीं चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपद को डेंजर लेवल-3 में और बागेश्वर को डेंजर लेवल-1 में रखा है। देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में आज सुबह घने कोहरे से शुरूआत हुई। उत्तराखंड में बुधवार को भी पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हुई। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत उत्तरकाशी, टिहरी, ​चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ समेत कई जगहों पर बर्फबारी हुई।

औली, मसूरी, चकराता, धनोल्टी समेत कई पर्यटक स्थलों पर फिर से सैलानियों का जमावडा लगा रहा। बर्फबारी का सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया। टिहरी जनपद में मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक साबित हुई है। बुधवार को जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में वर्षा हुई। बर्फबारी और वर्षा के चलते पूरे जनपद में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

जनपद के पर्यटक स्थल धनोल्टी, कद्दूखाल, सुरकंडा देवी मंदिर, काणाताल, प्रतापनगर और गंगी क्षेत्र में सुबह से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। वहीं, चंबा, नई टिहरी सहित निचले क्षेत्रों में लगातार वर्षा होती रही। बर्फबारी से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे। मौसम साफ होते ही काणाताल और धनोल्टी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

जनवरी माह में दो बार बर्फबारी हुई। 23 और 27 जनवरी की रात बर्फबारी से पर्यटक समेत स्थानीय लोगो ंके चेहरे खिल गए। किसानी और बागवानी का काम करने वाले भी इस बर्फबारी से काफी खुश हैं। दो दिनों की बारिश ने पिछले वर्ष जनवरी माह के रिकॉर्ड तोड़ दिए। बुधवार सुबह तक कुल 41.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+