Uttarakhand Weather बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, आने वाले 5 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने यू टर्न लिया है। बीते बुधवार से मौसम अचानक बदला हुआ है। देहरादून समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। जिससे ठंड का एहसास बढने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 फरवरी को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। खासकर प्रदेश के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की ज्यादा संभावना है।

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री समेत प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ा तो इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। मैदानों में भी दिन भर बादल छाए रहने से ठंड का अहसास हुआ और तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। आज की मौसम की बात करें तो देहरादून में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह शाम ठंड बढ़ गई है। बीते दो दिनों से ऐसा ही मौसम बना हुआ है। जबकि उससे पहले मौसम में तेज धूप से गर्मी का एहसास होने लगा था।
आने वाले दिनों की बात करें तो 20 से 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि इसके बाद एक बार फिर मौसम बदल सकता है। 23 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 3300 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
24 फरवरी को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 3300 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस तरह फरवरी में अभी भी बारिश व बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications