Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand Weather today बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना, जानिए कहां-कहां और कब तक

Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ी तीन जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक है।

अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 12 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Today Change possibility of light rain and snowfall know where for how long

4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान में गिरावट हो सकती है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में मौसम करवट बदल सकता है।

देहरादून समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। आज के मौसम की बात करें तो देहरादून में सुबह से ही आंशिक बादल छाए हुए है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 12 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम इसी तरह का बना रह सकता है।

हालांकि पहाड़ों में मौसम में बदलाव होने से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश का असर नीचे इलाकों में भी पड़ सकता है। लेकिन प्रदेश भर में तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद कम ही है।

बीते शु​क्रवार को भी मौसम कई दिनों की तरह शुष्क बना रहा। शुक्रवार को भी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 16.1 डिग्री रहा। देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में लगातार शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ गया है। सुबह शाम भी ठंड का एहसास नहीं हो रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+