Uttarakhand Weather today आज बारिश और बर्फबारी के आसार, होली और अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में आज भी मौसम बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क है, लेकिन पहाड़ों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी 28 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद एक से पांच मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में होली के दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने से गर्मी थोड़ा परेशान भी कर सकती है। खासकर मैदानी इलाकों के सामान्य तापमान में पांच से छह डिग्री तक का इजाफ देखने को मिल सकता है।

जिन जिलों के लिए बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है, उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार है। खासकर 3000 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी के ज्यादा असर है।
मौसम विभाग ने 27 फरवरी और 28 फरवरी को पहाड़ों में हल्की बारिश और 3000 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी, दोनों दिन मौसम बदला हुआ नजर आया और बादल लगे रहे।
हालांकि मौसम में गर्माहट का एहसास होने लगा है। जो कि कल 1 मार्च से बढ़ सकती है। होली पर गर्मी का असर साफ देखने को मिल सकता है। देहरादून की बात करें तो देहरादून में आज भी बादल छाए हुए हैं, लेकिन गर्मी का एहसास होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए हैं और अब हल्के कपड़े पहनने शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और परेशान कर सकती है।
शुक्रवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 27.0 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के 13.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का अहसास हुआ।












Click it and Unblock the Notifications