Uttarakhand Mausam अगले चार दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, क्या नए साल पर पड़ेगी बर्फ, मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट
Uttarakhand Weather Update नए साल के स्वागत को लेकर तैयारियों में जुटे लोगों की नजर उत्तराखंड के मौसम को लेकर है। बीते कई दिनों से प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी और ठंड के साथ- साथ मैदानी इलाकों में अब कोहरे का प्रकोप भी लोगों को देखने को मिलेगा। जिससे सुबह शाम ठंड बढ़ती जा रही है। लेकिन पर्यटक स्थलों में बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस नजर आ रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने नए साल पर बर्फबारी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला मुश्किलें खड़ी कर सकता है, जबकि मैदानी जिलों ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग उत्तराखंड में घने कोहरे का लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में 26 और 27 दिसंबर के लिए घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अगले दो दिन घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 31 दिसंबर की रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य में नए साल की शुरुआत में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications