Uttarakhand weather बर्फबारी, बारिश या शुष्क, जानिए क्रिसमस और न्यू ईयर पर कैसा मिलेगा पहाड़ों में मौसम

Uttarakhand weather उत्तराखंड में मौसम बदलने के साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा सकती है। इस बीच सबसे ज्यादा लोगों को इस बात को लेकर बेसब्री से इंतजार है कि आखिर मौसम का क्या हाल रहेगा, क्या मौसम ऐसे दिन साथ देगा।

Uttarakhand weather Snowfall, rain dry, know how weather will mountains on Christmas New Year

उत्तराखंड में बीते दिनों से मौसम शुष्क बना ​हुआ है। लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के हिसाब से आज से बर्फबारी के साथ-साथ बारिश से प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। उत्तराखंड में लगातार मौसम बदल रहा है। अब पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चोटियों पर लगातार हो रही बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में भी लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।

वर्तमान में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में धूप का सहारा है लेकिन सुबह-शाम हाड कंपाने वाली ठंड परेशान कर रही है। अब कुछ दिन मौसम में दिन में भी बादल नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। जिसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ सकती है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। जिससे कोरी ठंड से निजात मिल सकेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में आज से मौसम का मिजाज बदल सकता है। आंशिक बादलों के बीच उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में हिमपात हो सकता है। जबकि शनिवार को इन तीन जिलों के साथ ही कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी हिमपात की आशंका है।

आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के कुछ हिस्सों के साथ तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।

दिसंबर में अभी तक दिन के तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि राहत की बात ये है कि क्रिसमस के मौके पर प्रदेश भर का मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 व 25 दिसंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। न्यू ईयर पर मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर फिलहाल इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+