Uttarakhnad weather बर्फबारी और कोहरे से पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानिए पहाड़ से लेकर मैदान तक का हाल

Uttarakhnad weather उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। मैदानी इलाकों में भी ​कोहरे का असर दिख रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना जताई है। 14 और 15 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand weather Severe cold snowfall fog, know about haulling from mountains to plains

उत्तराखंड में मंगलवार देर रात से मौसम ने करवट बदली है। उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी के गंगोत्री व यमुनोत्री वेली में जमकर बर्फबारी हुई है। केदारनाथ व बद्रीनाथ में तो पारा काफी नीचे पहुंच गया है। जिससे वहां रह रहे लोगों के लिए काम करना भी मुश्किल हो गया है।

दिन रात सभी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके अलावा मुनस्यारी इलाके में भी बर्फबारी की सूचना है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक जबरदस्त ठंड बढ़ने लगी है। बर्फ वाले इलाकों में किसानों के चेहरे तो खिले हैं लेकिन ठंड से परेशानी बढ़ गई है। किसानों को अच्छी वर्षा का इंतजार है।

यदि समय से वर्षा हो जाती है तो रवि की फसल के लिए यह बारिश उपयोगी साबित होगी। बर्फ से हिमालयी रेंज के पहाड़ों पर सफेद चादर सी दिखने लगी है। मै

दानी इलाके के लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास होने लगा है।देहरादून में लगातार तापमान में गिरावट हो रहा है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ठंड बढ़ते देख अलाव के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले आज और कल दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना जताई है। पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में पाला पड़ेगा। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में सुबह के समय कोहरा होने से परेशानी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+