Uttarakhand weather जम रही नदियां-झरने, कड़ाके की ठंड, आने वालो दिनों में कैसा रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी कब
Uttarakhand weather उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से सूखी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी भले ही नहीं पड़ रही हो, लेकिन कड़ाके की ठंड लोगों के लिए परेशानी लेकर आई है।
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ समेत पहाड़ी इलाकों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी जमने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सीमान्त चमोली के बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग के केदारनाथ, उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र और यमुनोत्री क्षेत्र में पानी, झरने जम गये हैं।

नीती घाटी में तापमान में लगातार कमी आ रही है, जिससे निचले क्षेत्रों में कडाके की ठंड महसूस की जा सकती है। प्रशासन की ओर से अलग अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्थायें की गई है। वहीं ऊंचाई क्षेत्रों में तापमान माइनेस 20 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे पानी जमने लगा है।
Uttarakhand weather
भारत चीन सीमा से लगे नीति घाटी में सड़कों पर बह रहा पानी जम गया है, नदियां, झरने, जल स्रोत जमने से एक और जहां ठंड बढ रही है वहीं पर्यटकों के लिए उत्सकुता पैदा कर रहे हैं। बडी संख्या में लोग टिममर सेंण महोदव बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि पानी जमने से सफर जोखिम भरा हो सकता है इसके लिए लोगों को सर्तकता बरतने को कहा गया है।
Uttarakhand weather 19 दिसंबर तक मौसम बदलने के आसार नहीं
उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल 19 दिसंबर तक मौसम का मिजाज बदलने के कोई आसार नहीं है। हालांकि आगे आने वाले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। सर्दियों की बारिश न होने के कारण सूखी ठंड परेशान कर रही है। वही आने वाले दिनों में रातें और सर्द होने के आसार हैं। जबकि दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है। इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications